फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल

Tue, 21 Feb 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। तेज रफ़्तार ट्रैक्टर और बाइक की सोमवार रात आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा है। चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली के लिलुइआ बलनपुर निवासी सागर (26) अपनी रिश्तेदारी कस्बा तालग्राम आए थे। साथ में अजीत (24) भी थे। तालग्राम से घर लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर भवनियापुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा का कहना है कि ट्रैक्टर चालक की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें