फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम असालताबाद निवासी आयुष (25) रविवार को पूर्वी बाईपास निवासी बहनोई से मिलने आए थे। बाइक से तालग्राम रोड होते हुए बाबा की बगिया से घर जा रहे थे। तभी बहवलपुर निवासी आलोक (25) सौरिख रोड से बाबा की बगिया होते हुए घर जा रहे थे। सौरिख रोड से बाबा की बगिया के मुड़ते ही दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर हालत गंभीर होने पर डाॅ. संतोष मिश्रा ने प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें