आरोपी युवकों को थाने ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के हरदेव गंज मोहल्ले में एक शॉपिंग मॉल में दो युवक जबरन आइसक्रीम निकालने लगे। विरोध करने पर दोनों ने कर्मचारी हिमांशु का सिर फोड़ दिया। चौकी इंचार्ज राजीव पांडे पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को कोतवाली ले गए।
वहीं घायल ने कहा कि वह इस पूरे मामले में दोनों दबंगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देगा।