संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला इंद्रा नगर में बंटवारे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी दिनेश ने बताया कि बंटवारे को लेकर परिवार के ही मनोज ने उसके साथ गालीगलौज की। गाली देने से मना करने पर मनोज ने उसे व मां सुनीता को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से मनोज ने बताया कि बंटवारे के विवाद को लेकर दिनेश ने उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंच पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।