फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लापरवाही व अभद्रता पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोतवाली छिबरामऊ के सौरिख रोड चौकी प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार का लचर रवैया उन पर भारी पड़ गया। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी व आपराधिक घटनाओं को रोकने पर नाकाम चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसी प्रकार थाना इंदरगढ़ क्षेत्र की चौकी हसेरन के प्रभारी रामशंकर पांचाल को युवक काे थप्पड़ मारना महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया। प्रकरण की जांच सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह को सौंपी गई थी। जांच में वायरल वीडियो की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज काे लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के सख्त रवैये को देखते हुए महकमे में हलचल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें