फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मोपेड की भिड़ंत में दूध कारोबारी समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम कुंवरपुर जनू निवासी वीरेंद्र तिवारी (30) दूध बेचने का काम करते हैं। गुरुवार सुबह वह छिबरामऊ से मोपेड से दूध बेचकर घर जा रहे थे। जैसे ही वह नेहरू कॉलेज के सामने पहुंचे। तभी नायक नगर दीपक पुर निवासी गोविंद सिंह (25) गलत दिशा से मोपेड लेकर आ रहा था। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण उसकी मोपेड सीधे वीरेंद्र तिवारी से जा टकराई। हादसे में वीरेंद्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों लोगों ने घायल वीरेंद्र को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। घटना के बाद गोविंद सिंह ने बताया कि उसने शराब पी रखी थी। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि हादसे की सूचना नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें