फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डीएलएड छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, मारपीट में कपड़े फटे

Tue, 09 Apr 2024 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से गाली-गलौज के साथ जमकर मारपीट हुई। विवाद में छात्रों के कपड़े फट गए। प्राचार्य ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पांच छात्रों को अग्रिम आदेशों तक प्रशिक्षण से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


डायट परिसर में विगत दिवस डीएलएड छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट के प्रकरण को अनुशासन समिति को सौंप दिया गया था। अनुशासन समिति की रिपोर्ट के बाद उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य हरी सिंह शाक्य ने डीएलएड छात्र आर्यन पाल, शैल द्विवेदी, ईशु, अंकित पाल, आयुष के प्रशिक्षण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि ये सभी 2022 बैच डीएलएड के छात्र हैं। इनका कृत्य अनुशानहीनता की श्रेणी में आता है।
सभी छात्रों से शपथ पत्र के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है और इनके अभिभावकों भी बुलाया गया है। स्पष्टीकरण न मिलने पर सभी छात्रों को डीएलएड प्रशिक्षण से वंचित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डायट परिसर में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें