फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डग्गामारी कर रही दो बस, एक वैन सीज

Fri, 11 Aug 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में अनाधिकृत रूप से संचालित होने वाली बसों और डग्गामार वाहनों के खिलाफ प्रशासन की निगाह टेढ़ी है। पिछले दिनों तिपहिया वाहनों पर कार्रवाई हुई थी। इसी कड़ी में शुक्रवार को शहर में रोडवेज बस स्टैंड के बाहर डग्गामारी करने वाले बड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके तहत एआरटीओ ने दो प्राइवेट बसों और एक मैजिक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

शहर में डग्गामारी बड़े पैमाने पर होती है। इसमें बिना परमिट के भी कई गाड़ियां संचालित होती हैं। इससे न सिर्फ राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि आम लोगों को भी परेशानी होती है। समय-समय पर इस मुद्दे की शिकायत होती है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जाता है। लगातार बढ़ रही शिकायत को ध्यान में रखकर शुक्रवार को एआरटीओ इज्या तिवारी की अगुवाई में प्रशासन की टीम ने रोडवेज बस स्टैंड के बाहर से संचालित होने वाले डग्गामार वाहनों की चेकिंग की। अलग-अलग रूट पर संचालित होकर सवारियां ले जा रही दो बसों में सवार होकर उनके कागज चेक किए। जरूरी दस्तावेज न होने पर उन्हें सीज कर दिया गया। इसी तरह एक वैन को भी पकड़ कर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें