कन्नौज। तिर्वा क्रॉसिंग पर ऑटो में सवारी को बैठाने के लिए रविवार को दो ऑटो चालकों के बीच मारपीट हो गई। लोगों ने बीचबचाव किया पर क्रॉसिंग पर ड्यूटी कर रहे पीआरडी जवान मूकदर्शक बने रहे। क्रॉसिंग पर यातायात कर्मियों और सिपाहियों की ड्यूटी न लगने से ऑटो चालक लोगों को खींचकर जबरन बैठाते हैं। सुबह ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर दो चालकों के बीच मारपीट हो गई। काफी देर तक मारपीट होती रही, जिसमें दोनों चालकों के कपड़े फट गए। वहीं पर खड़े पीआरडी जवान ने चालकों को समझाने तक का प्रयास नहीं किया। राहगीरों ने बीचबचाव कर दोनों को अलग किया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। यातायात प्रभारी आफाक खान ने बताया कि ऑटो चालकों की मनमर्जी नहीं चलने दी जाएगी।