तालग्राम। चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर घायल हो गए। ट्रक गुजरात से नेपाल जा रहा था। सूचना पर यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया।
राजस्थान के अलवर जिले के थाना गाजी नाथसार निवासी ट्रक चालक रामराज मीणा (40) गुजरात से टाइल्स लेकर नेपाल जा रहा था। साथ में गांव का खलासी बदन लाल (36) भी था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के निकवा गांव के पास मंगलवार की देर रात चालक को झपकी आ गई।
इससे ट्रक अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर चढ़कर बिजली के दो खंभों से टकराते हुए करीब 25 मीटर जाली तोड़ते हुए एलएचएस से आरएचएस की ओवरटेकिंग लेन के मध्य डिवाइडर और नाली पर फंस गया। इससे चालक और खलासी घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी तालग्राम भेजा।