फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, चाचा की मौत, भतीजा घायल

Sat, 16 Dec 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। जीटी रोड हाईवे पर पानी की टंकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार चाचा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद अंतर्गत ग्राम जसपुर गोवा निवासी नीलेश (19) पुत्र हरिनाथ सिंह अपने भतीजे अंकित (17) पुत्र सतपाल सिंह के साथ बाइक से रिश्तेदारी में गुरसहायगंज जा रहा था। जैसे ही दोनों कस्बे के पश्चिम तरफ पानी की टंकी के पास पहुंचे, तभी कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक नीलेश चला रहा था और वह हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उसके सिर में चोटें आईं थीं और इसी वजह से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज हरीश कुमार राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायल रजनेश को सौ शैय्या अस्पताल भेजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिसकर्मियों ने पीछा करते हुए ग्राम अकबरपुर के पास ट्रक को पकड़ लिया, जबकि चालक कूदकर भाग गया। पुलिस ने मृतक के घर सूचना दी है। ट्रक को पुलिस चौकी पर खड़ा करा लिया गया है। कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें