कन्नौज। आर्थिक तंगी के चलते बीमारी का इलाज न करा पाने से परेशान सब्जी विक्रेता ने फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता मिला। वह करीब दो साल से सायटिका बीमारी से जूझ रहा था।
नेरा गांव निवासी सब्जी विक्रेता नवनेंद्र कुमार (55) पिछले करीब दो साल से साइटिका से परेशान था। आर्थिक तंगी की वजह कर अपना इलाज नहीं करवा पा रहा था। पुलिस के मुताबिक इसी से परेशान होकर उसने गांव के बाहर एक पेड़ में फंदे से लटक कर जान दे दी। परिवार में पत्नी कुसुमा व दो छोटी बेटियां हैं।