फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 10 दिनों से फूंका ट्रांसफार्मर, आधा गांव अंधेरे में

Mon, 10 Apr 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर फुंकने पर 72 घंटे में उसे बदलने का दावा खोखला साबित हो रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड तालग्राम घुसुआपुर में बीते 10 दिनों से ट्रांसफार्मर फूंका होने के चलते आधे गांव में अंधेरा है। इसको लेकर कई बार ग्रामीण बिजली विभाग से शिकायत कर चुके हैं। इससे उपभोक्ताओं में बिजली विभाग को लेकर काफी आक्रोश है। घुसुआपुर गांव में 16 केवीए का ट्रांसफार्मर आंगन बाड़ी केंद्र मार्ग पर स्थापित है। 31 मार्च की सुबह ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंक गया था। प्रधान अमर सिंह, जितेंद्र, राम प्रसाद, ऊधनलाल, राकेश आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर शिकायत की जा चुकी है। ट्रांसफार्मर न बदलने से 10 दिनों से 24 घरों में अंधेरा है। आरोप लगाया कि सरकार की ओर से 72 घंटे में जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलने वाला आदेश हवा हवाई साबित हो रहा है। एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव का कहना है कि इस मामले में जानकारी नहीं है। जेई को भेज कर ट्रांसफार्मर को चेक कराया जाएगा। फुंका होने पर बदला दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें