कन्नौज। रेलवे लाइन पार करते समय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनो को हादसे की सूचना दी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी बेंचेलाल (20) पुत्र जगदीश राजपूत मुंबई में मेहनत-मजदूरी करता है। कुछ दिन पूर्व वह घर आया था। सोमवार सुबह किसी काम से मकरंद नगर आया था। एफएफडीसी के सामने वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी अप छपरा-एक्सप्रेस की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मकरंद नगर चौकी पुलिस ने मृतक के जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पिता ने बताया कि बेटा दो-तीन दिन में मुंबई जाने की बात कह रहा था। हादसे से पूरा परिवार में सदमे में है। वहीं कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।