फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: यातायात व्यवस्था चौपट, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। जीटी रोड के अलावा नगर के मुख्य मार्ग पर दिन भर जाम के हालात बने हैं और तो और जाम को खुलवाने का जिम्मा उठाने वाली पुलिस की गाड़ियां भी जाम में फंस जाती है। जाम के झाम से नगर के लोग परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से लगभग तीन माह पहले नगर में बड़े स्तर पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर फुटपाथ को खाली कराया गया था। इसके बाद नगर को जाम की समस्या से निजात मिल गई थी पर अब पालिका व प्रशासन की अनदेखी के चलते दोबारा दुकानदार फुटपाथ पर कब्जा कर रहे है।
नगर के मुख्य मार्ग पर दिन भर जाम के हालात बने रहे। लोग अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए घंटों जाम में फंसे रहे। जाम से बचने के लिए लोगों ने तंग गलियों का सहारा लिया पर कुछ देर बाद वहां भी जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में नो इंट्री के नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है। नो इंट्री के नियमों का यदि कड़ाई से पालन कराया जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि नगर में नो इंट्री के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जायेगा। अतिक्रमण हटवाने के लिए एसडीएम से वार्ता की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें