फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सरिया लदी लदी ट्रैक्टर ट्राॅली पलटी, एक की मौत, दो ने कूद कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। सरिया लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली नेशनल हाईवे पर कांशीराम कालोनी के सामने पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि ट्राॅली में बैठे लोगों ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन



छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र ग्राम चिलमिलैया निवासी उपेंद्र राजपूत (40) पुत्र विश्राम सिंह के घर पर निर्माण चल रहा है। वह अपने भांजे दीपक व गांव के सुशील के साथ कांशराम कालोनी के पास से 28 कुंतल सरिया खरीदकर टॉली में लदवाकर लौट रहा था। ट्रैक्टर को गांव का ही सचिन पुत्र राकेश चला रहा था।
गांव लौटते समय कांशीराम कालोनी के सामने नेशनल हाईवे पर बने स्पीड ब्रेकर पर ओवरलोड ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। दीपक और सुशील ट्राॅली को पलटने से पहले ही कूद गए, जिससे उनके मामूली चोटें आईं। जबकि उपेंद्र ट्रैक्टर ट्राॅली के नीचे दब गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपेंद्र को ट्राॅली के नीचे से निकलवाकर इलाज के लिए सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल सुशील व दीपक प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पत्नी राजकुमारी, पुत्र आशू, आशीष व बेटी लाली का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल सचिन सिंह ने बताया कि शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।



सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज

विशुनगढ़। थाना क्षेत्र के भौराजपुर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र भारत सिंह ने बताया कि 22 जून को भाई सत्यनारायन गंगा स्नान कर घर लौट रहा था। रास्ते में मलपुरा गांव के सामने ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से सत्यनारायन गंभीर रूप से घायल हो गया। सौ शैया अस्पताल से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया था। वहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें