फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बस से उतरे यात्री के पैर पर चढ़ा टायर

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट। आगरा से घर लौट रहे युवक का रोडवेज बस से उतरते समय पैर फिसल गया। सड़क पर गिरते ही बस का पहिया पैर पर चढ़ गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तेराजाकेट के मजरा सूलनपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र करुणा सागर आगरा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बुधवार की देर शाम वह ड्यूटी के बाद बस से घर लौट रहे थे। तेराजाकेट चौराहे पर ओवरब्रिज के पश्चिमी तट पर उतरने के लिए रोडवेज बस रुकने के बाद बस से नीचे उतरने लगे। तभी अचानक चालक ने बस बढ़ा दी। इससे वह फिसल कर नीचे गिर गए और हादसा हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने प्रदीप को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें