कन्नौज। सदर काेतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान डकैती की योजना बना रहे छह लोगों के विरुद्ध तीन अगस्त 2016 को प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया। आठ साल चली सुनवाई के बाद अदालत ने एक युवक को दोषी पाया। शुक्रवार को न्यायालय एडीजे प्रथम, डीएए हरिप्रसाद की अदालत ने दोषी अभियुक्त सदर कोतवाली के मोहल्ला शेखाना निवासी अभियुक्त राहुल उर्फ रंगा को तीन वर्ष छह माह का कारावास व 2000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।