गुरसहायगंज। अग्निवीर भर्ती में क्षेत्र के तीन छात्रों का चयन हुआ है। इन छात्रों को कस्बा स्थित मेधावी लाइब्रेरी एवं स्टडी प्वाइंट में सम्मानित किया गया। चयनित छात्रों में गांव रसूलपुर के शिवम यादव, रजलामऊ के अमन कुमार शर्मा और रितिक कुमार यादव शामिल हैं। ये तीनों छात्र मेधावी लाइब्रेरी एवं स्टडी प्वाइंट में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की। सम्मान समारोह में संस्थान के संचालक विश्राम सागर ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और संस्थान के मार्गदर्शन को दिया।