फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। अमोलर-ऊंचा मार्ग पर मंगलवार भोर में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में तीन छात्र-छात्राएं घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। बाइक चालक छात्र हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


तालग्राम थाना क्षेत्र के गोवा निवासी रामबाबू का पुत्र श्याम जीत (18) इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा देने बृजेंद्र सिंह इंटर काॅलेज लाडपुरा बाइक से जा रहा था। क्लास की छात्राएं ढिपारा गांव निवासी आरजू (16), अर्शी (17) पुत्री इस्लाम भी बाइक पर बैठी थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अमोलर अंडर पास मोड़ पर पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक समेत उछल कर दूर जा गिरे और घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें