फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तीन माह की गर्भवती का फंदे से लटका मिला शव

Wed, 28 Jun 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के गांव डिडयून पूर्वा में विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पांच ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका तीन माह की गर्भवती भी थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी छेदीलाल ने बताया कि तीन साल पहले पुत्री सुंदरी (21) की शादी क्षेत्र के डिडयून पूर्वा गांव निवासी पंकज दोहरे से की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ससुरालीजन दहेज की मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे। कई बार ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। छेदी लाल का कहना है कि पति पंकज दहेज में बाइक की मांग कर दो-तीन दिनों से बेटी के साथ मारपीट कर रहा था। खाना भी नहीं दे रहा था। इस बात को लेकर समझाने के लिए आने की बात कही थी। मंगलवार की देर शाम सुंदरी की मौत की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने बेटी का शव लटकता देख होश उड़ गए। छेदी लाल ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या कर कुंडे में टांग देने का आरोप लगाते हुए पांच ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया था। बुधवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति पंकज, सास, ससुर, ननद व लड़के का चाचा अज्ञात नाम पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
साले ने खरीदी बाइक तो जीजा ने की मांग
सुंदरी के भाई संजय ने बताया कि कुछ दिन पहले बाइक खरीदी थी। नई बाइक देख जीजा पंकज दहेज में बाइक की मांग करने लगा। वह धमकी देने लगा कि अगर बाइक नहीं दी तो बहन को प्रताड़ित करता रहूंगा।
विज्ञापन

-
दोनो पक्षों में हुई मारपीट
मौत की खबर सुनते ही घटनास्थल पर पहुंचते ही मायके पक्ष के लोगों के साथ गांव वालों की झड़प होने लगी। मौत की खबर से आक्रोशित मायके वालों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस ने दोनों को पक्षों को समझाते हुए मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें