फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डीसीएम की टक्कर से मासूम समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम औराई के सामने एक डीसीएम ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पिता, बेटी और तीन साल की भतीजी घायल हुए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर के ऊंचा बिरतिया निवासी गयाप्रसाद (50) शुक्रवार सुबह अपनी बेटी भावना (16) के साथ थे। उनकी भतीजी तान्या (03) भी उनके साथ ससुराल तेराजाकेट गई थी। श्राद्ध भोज में शामिल होने के बाद वे घर लौट रहे थे। औरई गांव के सामने पीछे से आ रही डीसीएम ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने परिजन को हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें