फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एफएफडीसी के तीन प्रशिक्षणार्थियों को मिली विदेश में नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र (एफएफडीसी) में अरोमा प्रक्रिया और उसके प्रबंधन विषय पर एक वर्षीय डिप्लोमा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले तीन प्रशिक्षणार्थियों को विदेश में नौकरी मिल गई है। एफएफडीसी प्रबंधन के मुताबिक तीनों प्रशिक्षणार्थियों ने खाद्य तेल, मसालों व सौंदर्य प्रसाधन सामग्री को लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इसके बाद उन्हें ओमान और दुबई में नौकरी मिली।
विज्ञापन


सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र (एफएफडीसी) में अरोमा उद्योग के अंतर्गत खाद्य तेलों को बनाने की प्रक्रिया और उसकी गुणवत्ता प्रबंधन के बारे में कन्नौज के छात्र उत्कर्ष कटियार, बेंगलुरू की तनुश्री एस व इंदौर की कीर्ति सुधा लूला ने एक वर्षीय प्रशिक्षण प्राप्त किया था। वैज्ञानिक अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि तीनों ही छात्रों ने एफएफडीसी की प्रयोगशाला में अरोमा उद्योग से जुड़ी बारीकियों को समझा और खाद्य तेलों, मसालों और सौंदर्य प्रसाधनों में प्रयुक्त होने वाले एसेंशियल ऑयल मिश्रण व क्वालिटी कंट्रोल के बारे में दक्षता हासिल की।
एक साल का डिप्लोमा पूरा करने के बाद इन छात्रों को विदेशी कंपनियों ने अपने यहां प्लेसमेंट दिया है। सहायक निदेशक डॉ. एपी सिंह सेंगर ने बताया कि उत्कर्ष कटियार को ओमान की फ्यूचर लैब कंपनी में नौकरी मिली है तो तनुश्री एस को स्टर्लिंग परफ्यूमर्स इंडस्ट्रीज दुबई और कीर्ति सुधा लूला को कोरल परफ्यूमर्स इंडस्ट्री दुबई में लिया गया है। इन तीनों छात्रों ने 2022-23 में एक वर्षीय डिप्लोमा प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें