फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: स्वतंत्रता दिवस पर तीन शैक्षिक कर्मचारी गैरहाजिर, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। स्वतंत्रता दिवस समारोह से तीन शैक्षिक कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर बीईओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह घटना शनिवार को तालग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत तेराजाकेट स्थित कंपोजिट विद्यालय में हुई। सहायक अध्यापक अंजू, दीपक कुमार और अनुदेशक नीलम यादव राष्ट्रीय पर्व के आयोजन के दौरान अनुपस्थित पाए गए। ग्राम प्रधान रामराज ने इस पर नाराजगी जताई और शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय पर्व पर शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति महत्वपूर्ण होती है। उनकी अनुपस्थिति से विद्यालय की व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लगा है। बीईओ आनंद द्विवेदी ने तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें