फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

Tue, 28 Mar 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे युवक की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक के अलावा उसकी पत्नी व बहन घायल हो गई। तीनों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से युवक को गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेमपुर कस्बा निवासी भीष्म शुक्ला (32) बाइक से अपनी पत्नी रश्मि व बहन वर्षा के साथ आनंदी देवी मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। बाइक चला रहे भीष्म ने हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही वह मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें