फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिजली चेकिंग टीम को दी गोली से उड़ाने की धमकी

Sat, 20 May 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। बिजली चोरी रोकने के लिए इलाके के राजापुर पहुंची टीम को युवक ने मोबाइल से गोली से उड़ाने की धमकी दे डाली। उसके बाद घर में मौजूद महिला गांव के लोगों के साथ बिजली टीम के साथ अभद्रता करने लगी। इस कारण टीम को जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। एसडीओ ने मामले की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

एसडीओ संत कुमार वर्मा व विजिलेंस टीम के एसआई मोहम्मद खलील कर्मचारियों की टीम के साथ राजापुर गांव में बिजली चेकिंग करने पहुंचे थे। यहां छिबरामऊ-सौरिख रोड स्थित द्रोपदी देवी पत्नी सुंदरलाल के घर भी चेकिंग की। तभी द्रोपदी ने मोबाइल का स्पीकर खोलकर पुत्र संजीव को कॉल की। फोन का स्पीकर खुला था, तो संजीव ने टीम के साथ गालीगलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दे डाली। आरोप है कि संजीव की धमकी सुनकर द्रोपदी व मौजूद लोग भी आक्रोशित हो गए और बिजली टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि एसडीओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें