फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इत्र कारखाने से चोरों ने पार किया लाखों का माल

Thu, 16 Nov 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में हो रहीं चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने सदर नगर पालिका के पालिकाध्यक्ष के इत्र कारखाना को निशाना बना लिया। चोरों ने पीतल कॉपर के थाल, डेग के ढक्कन समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। कारखाना मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र के हाजीकला मोहल्ला निवासी सदर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हाजी रईस अहमद व मौजूदा पालिकाध्यक्ष कौसर जहां अंसारी के पुत्र हरीम अहमद का नगर कोटि में फार्म हाउस व इत्र कारखाना है। सोमवार की रात चोरों ने कारखाना में घुसकर तीन मोटर, पीतल-कॉपर के 24 थाल, डेग के ढक्कर, स्टील की फिटिंग, गेट समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। कर्मचारी के कारखाना पर पहुंचने पर चोरी होने की जानकारी हुई। कारखाना मालिक हरीम अहमद ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नगरकोटि व जलालपुर पनवारा में लगे सीसीटीवी खंगाले। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें