जलालपुर पनवारा। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव घमाइचमऊ में एक घर से चोरों ने एक लाख रुपये के जेवर व 30 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घमाइचमऊ गांव निवासी उसीम महाराष्ट्र में मेहनत-मजदूरी करता है। घर में उसकी पत्नी शाहीन बेगम और बच्चे रहते है। उसीम ने बताया कि शुक्रवार की रात छत से चोर घर के अंदर घुस गए।
कमरे में रखे बक्से को तोड़कर हार, कुंडल, झाले आदि चोरी कर ले गए। सूचना पर पाल चौराहा चौकी प्रभारी गौरव कुमार ने छानबीन शुरू की है।