- सोते रहे परिजन, चोरों ने साफ किया घर
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। शिक्षक के घर से मोबाइल व नकदी चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को चोरों के खिलाफ तहरीर दी।
कस्बे के गांधीनगर निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि थाना ठठिया के सरसई गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक पद पर तैनात है। वह पत्नी व बच्चों के साथ कस्बे के गांधी नगर में रहते हैं। शनिवार की रात वह परिवार के साथ खाना खाकर बेटी के साथ ऊपर के कमरे में सो रहे थे। रात में चोर उसके घर के पास हो रहे मकान के निर्माण के सहारे छत से अंदर घुस आए और मोबाइल व पेंट के जेब में पडे़ 70 हजार रुपये निकाल लिए। सुबह उठकर नीचे कमरे में आकर मोबाइल न मिलने पर खोजबीन की। काफी देर तक खोजन पर जब मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने पैंट की जेब देखी। तो उसमें पडे 70 हजार रुपये भी गायब थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।