फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सेंध लगाकर स्कूल से तीन लाख के नकदी और जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। लूट और चोरी की बढ़ रही वारदातों को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। गुरुवार रात चोरों ने स्कूल में सेंध लगाकर 25 हजार की नकदी, कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे समेत तीन लाख के उपकरण चोरी कर लिए। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


तालग्राम के टिकुरियनपुर्वा सलेमपुर में मां विंध्यवासिनी एजुकेशन सेंटर के नाम से स्कूल संचालित है। गोविंदपुर निवासी सुमनलता स्कूल की प्रबंधक और उनके पुत्र मयंक राजपूत प्रधानाचार्य हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि गुरुवार को छुट्टी के बाद स्कूल बंद कर स्टाफ के साथ घर चले गए। रात में बदमाशों ने प्रधानाचार्य कक्ष की छत पर चढ़कर दीवार में सेंध लगाई और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने कक्ष में रखी नकदी और सामान पार कर दिया। सुबह स्कूल पहुंचे प्रधानाचार्य शिक्षकों ने दीवार में सेंध लगी देखी और विद्यालय रिकॉर्ड व सामान अस्त-व्यस्त पड़ा देखा तो वह लोग दंग रह गए।
उन्होंने बताया कि चोर टेबल की रैक में रखे 25 हजार रुपये और चार सीसीटीवी कैमरे, डीबीआर मशीन, दो कंप्यूटर व सीपीयू, एक एलईडी टीवी, माॅनीटर, इन्वर्टर, दो एसआर रजिस्टर आदि सामान चोरी कर ले गए। करीब तीन लाख रुपये की चोरी हुई है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें