फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चोरों ने युवक को मारपीट कर जेवर और नकदी की पार

Tue, 19 Mar 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नजरापुर(तिर्वा) (कन्नौज)। बदमाशों ने घर की छत पर चढ़कर युवक के साथ मारपीट की और कमरों का ताला तोड़कर जेवर व नकदी पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन



तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के भुगैतापुर गांव निवासी राजीव सिंह ने बताया कि चार दिन पहले वह नोएडा में बेटी शीलू से मिलने गए थे। घर पर खेतीबाड़ी का काम करने वाले गांव निवासी गिरीश सिंह को छोड़ दिया था।
रविवार की रात चोर मकान की छत पर चढ़ गए और छत पर सो रहे गिरीश सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद चोरों ने घर में घुसकर तीन कमरों का ताला तोड़कर अलमारी में रखे कपड़े, 50 हजार रुपये से अधिक के जेवर व नकदी पार कर दी।
विज्ञापन

रात में ही घटना की जानकारी होने सोमवार सुबह वह गांव पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि मामले की जांचकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें