घर की कटी कुंडी देखते पुलिस कर्मी।
- फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन (कन्नौज)। इलाके के हुसैनपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने घर की कुंडी काट दी। यह नगदी और कीमती सामान ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हुसैनपुर निवासी देवेंद्र भदौरिया पुत्र रणवीर पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। इनके घर में ताला लगा था। पड़ोस के दूसरे मकान में पिता रहते हैं। शनिवार सुबह पिता ने बेटे के घर की कुंडी कटी हुई देखी। शक होने पर अंदर गए। यहां सेफ खुली पड़ी थी। सामान बिखरा था। चोरी की जानकारी पर भीड़ लग गई। पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि देवेंद्र की शादी कुछ समय पहले हुई है। वह पत्नी के साथ दिल्ली में रह रहे हैं।
परिजनों ने बताया कि घर से नगदी और जेवर चोरी हुए हैं। कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन देवेंद्र के दिल्ली से आने के बाद ही हो पाएगा।