फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Suicide: मां के रुपये न देने पर युवक ने फंदा लगा कर जान दी, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 24 Sep 2022 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कन्नौज जिले में मां के रुपये देने से मना करने पर नाराज युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के वैसपुर गांव निवासी अर्जुन (26) ने घर के अंदर कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि चार भाई-बहनों में अर्जुन सबसे छोटा था। उसकी शादी सीता नगला जनपद इटावा की सरिता के साथ वर्ष 2018 में हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। युवक खेती कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मां राजरानी दामाद शिवपाल के गांव पीते नगला थाना सौरिख में रहती हैं। शुक्रवार को अर्जुन मां से मिलने पहुंचा था। मां से रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया। इससे नाराज होकर युवक ने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें