फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूला की करंट लगने से युवक की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। इलाके के नगला डढ़ुअन गांव में ब्रह्मदेव मंदिर पर चल रहे मेले में झूला के पास खड़े युवक को करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नादेमऊ चौकी क्षेत्र के नगला भारा गांव निवासी विनोद कुमार (40 ) शनिवार को क्षेत्र के नंगला डढ़ुअन गांव में ब्रह्मदेव मंदिर पर चल रहे मेले में आया था। इस बीच रेल झूला के पास खड़े हो गए, तभी हाथ में करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मेला में मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों सहित 108 एंबुलेंस को दी सूचना पर पहुंची। एंबुलेंस झुलसे युवक को सीएचसी ले आई, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से पत्नी रेखा देवी, बेटा अभिषेक, अमन, एवं बेटी गीता, का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें