हसेरन (कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम भदौरियनपुर्वा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम भदौरियनपुर्वा निवासी रामनरेश के पुत्र राजीव कुमार (26) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की छह वर्ष पहले देवकी के साथ शादी हुई थी। दो पुत्रियाें में बड़ी बेटी टोनी 4 और दूसरी एक वर्ष की है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटे प्रदीप कुमार, अतुल व संजय हैं। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व चौकी प्रभारी अवधेश राठौर मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। राजीव के आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई। पत्नी समेत अन्य परिजन भी इस बात को लेकर काफी परेशान थे कि आखिर ऐसी कौन सी बात हो गई, जिसकी वजह से राजीव ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। उसकी मौत से दोनों बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया है।