फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छात्र को तमंचा अड़ाकर उठा ले गए, पीटकर चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। स्कूल गेट से बाहर निकले छात्र को बाइक सवारों ने तमंचा हड़ाकर उठा लिया। छात्र को पीटने के बाद उसकी चेन लूटकर फरार हो गए। छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ईंटखारी गांव निवासी मयंक कुमार कस्बे के गांधी नगर में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि पुत्र कपिल कुमार कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 11 का छात्र है। शुक्रवार को विद्यालय में अवकाश के बाद कपिल स्कूल के गेट से बाहर निकला। उसी समय बाइक सवार युवक आए और पुत्र के तमंचा लगाकर बाइक पर बैठा लिया।
यह देखकर स्कूल के गेट पर मौजूद दूसरे छात्रों के अभिभावकों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार फरार हो गए। बाइक सवार पुत्र को केला वाले बाग में ले गए और उसकी पिटाई की। इसके बाद सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। बाइक सवारों ने 15 लाख रुपये की मांग करते हुए धमकी दी है कि इस बार छोड़ दिया, अगली बार नहीं छोड़ेंगे। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का लग रहा है। जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें