फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक की डिग्गी से टप्पेबाज ने पार किए 32 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे युवक की बाइक की डिग्गी से टप्पेबाज ने 32000 रुपये पार कर दिए। युवक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



छिबरामऊ कोतवाली के गांव नगला गंगे निवासी रामपाल पुत्र रामसनेही ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे पंजाब नेशनल बैंक की सौरिख शाखा से उसने 32 हजार रुपये निकाले थे। रुपये थैले में कर अपनी बाइक की डिग्गी में रख लिए। उसी समय फोन पर किसी की कॉल आने पर वह बात करने लगे। इसी बीच मौका पाकर किसी टप्पेबाज ने डिग्गी से रुपये निकाल लिए और फरार हो गया।
विज्ञापन

जब उसने डिग्गी खोलकर देखी तो उसमें रुपये का थैला नहीं था। काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि टप्पेबाजों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। शीघ्र ही टप्पेबाजों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें