फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तमंचे की बट के घायल कर बदमाश ले गए भैंस

Mon, 11 Dec 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। घर के बाहर आहट पाकर पहुंचे युवक के बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया और भैंस को डीसीएम में लादकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंधरापुर निवासी दीपू ने बताया कि गांव के बाहर उसका घर है। शनिवार रात घर के अंदर वह सो रहा था और उसकी भैंस बाहर बंधी थी। रात में खटपट की आवाज सुनकर वह बाहर निकले तो एक बदमाश ने उसके सिर पर तमंचा लगा दिया। उसने विरोध किया तो बदमाश ने सिर पर तमंचे की बट मार दी और वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश भैंस को डीसीएम पर लादकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन



कमरे का ताला तोड़कर दो बकरियां चोरी
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर उज्जैना के आदित्य कुमार ने बताया कि शनिवार रात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर दो बकरियां और घरेलू सामान पार कर दिया। सुबह जब कमरे का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें