तिर्वा। क्षेत्र के करसाह गांव में वृद्ध पुजारी की हत्या शराब के नशे में भतीजे ने की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
थाना ठठिया क्षेत्र के करसाह गांव निवासी गिरधारी लाल (95) की सुबह करीब आठ बजे गांव के बाहर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। मृतक अविवाहित थे। तीन महीने पहले गिरधारी ने भाई के बेटों महाराज सिंह, अजमेर सिंह, अलवर यादव, रतन सिंह और सुधीर यादव के नाम जमीन की लिखापढ़ी की थी।
तिर्वा कस्बे का मकान किसी के नाम नहीं किया था। इस मकान के किराये से वह खर्च चलाते थे। हत्या के बाद छानबीन में जुटी पुलिस के सामने आया कि बड़ा भतीजा महाराज सिंह शराबी किस्म का है। थाना प्रभारी पीएन बाजपेयी ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे महाराज सिंह को हरेईपुर शराब ठेका के पास से गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि ताऊ गिरधारी लाल उससे नफरत करते थे। शराब पीने के लिए उसे रुपये भी नहीं देते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी महाराज सिंह को जेल भेज दिया।