फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: नौ हजार बकाएदारों की बत्ती होगी गुल

Sat, 18 Feb 2023 10:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालग्राम। काफी प्रयास के बावजूद बिजली विभाग के बकाएदारों की संख्या कम नहीं हो रही हैं। तालग्राम बिजली उप खंड में नौ हजार ऐसे बकाएदार हैं जिन्होंने कनेक्शन के बाद एक बार भी बिल नहीं जमा किया है। अब ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट कर बत्ती गुल कर दी जाएगी लेकिन निजी नलकूप धारक किसानों के कनेक्शन नहीं काटेंगे।
विज्ञापन

तालग्राम उप खंड में घरेलू-पंखा, निजी नलकूप, वाणिज्य समेत कुल 30249 बिजली उपभोक्ता हैं। निजी नलकूप किसान उपभोक्ताओं को छोड़ कर, नौ हजार उपभोक्ता ऐसे बकाएदार जिन्होंने कभी भी बिल जमा नहीं किया है। एसडीओ ने इन उपभोक्ताओं की सूची बनाकर बिजली बिल वसूली के लिए अवर अभियंताओं की टीम गठित कर दी है। बकाया जमा न करने पर तुरंत बिजली बिल बकाएदार का कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस बारे में एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव का कहना है कि दो माह तक जो उपभोक्ता बिल जमा नहीं करता है। इस पर बिजली कनेक्शन काटने का प्रावधान है। जिन उपभोक्ताओं ने कभी भी बिल जमा नहीं किया य फिर 10 हजार से अधिक बकाया है उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। निजी नलकूप धारक किसानों के कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। अच्छी बिजली आपूर्ति के लिए उपभोक्ता को बिल समय से जमा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें