फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 11100 निशानों के साथ निकलेगी खाटू श्याम की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। 11100 निशानों के साथ खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा 29 नवंबर को निकाली जाएगी। श्री खाटू श्याम सेवा समिति ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं। अध्यक्ष मनोज दुबे ने बताया कि यह यात्रा इस बार भव्यता के साथ निकलेगी। अध्यक्ष विवेक गुप्ता के अनुसार, यात्रा सुबह 10 बजे सौरिख रोड स्थित सिद्धपीठ मां कालिका देवी मंदिर से शुरू होगी। श्याम भक्तों को सभी निशान निशुल्क मिलेंगे। शोभायात्रा में 21 रथ, 11 झांकी, 10 डीजे, महाराष्ट्र के ढोल और महिला बाउंसर शामिल होंगे। यात्रा का समापन विशुनगढ़ रोड स्थित रामलीला मैदान में होगा, जहां भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान अवधेश त्रिपाठी, शैलेंद्र गुप्ता लालू और प्रशांतानंद चंदन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें