फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मिला नोटों से भरा थैला दरोगा ने लौटाया

Sat, 05 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
रास्ते में पडे़ मिले रुपये से भरे थैले को ग्रामीण को सौंपते दारोगा पप्पू ठैनुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली के एक दारोगा पप्पू ठैनुआ ने अपने अन्य साथियों के लिए इमानदारी की मिशाल पेश की है। दरोगा ने सड़क पर मिले नोटों से भरे थैले को उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया। एसपी ने दरोगा के इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन


शनिवार को सरायमीरा चौकी प्रभारी पप्पू ठैनुआ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें तिर्वा क्रासिंग जीटी रोड से कुछ आगे एक काला बैग और एक पॉलिथीन में कागजात पड़े मिले। चेक करने पर पाया की बैग में 16,500 रुपये हैं। इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल उच्चाधिकारियों को दी। साथ ही वायरलेस से कंट्रोल रूम को बताया। पॉलिथीन में रखे कागजात चेक किए, तो वह मानपुर निवासी मान सिंह पुत्र छेदीलाल के निकले।  

इस पर उन्होंने तत्काल मानपुर गांव में जानकारी कराई। शाम के समय उन्हें पुलिस कार्यालय बुलाया गया। जहां अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य के सामने कागजातों की थैला और रुपये मान सिंह को सौंपे गए। जानकारी करने पर मान सिंह ने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ बाइक पर बैठकर सरायमीरा आया था। तभी उसकी बाइक में एक अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। इससे उसकी बाइक की डिग्गी अचानक खुल गई और उसमें रुपये व कागजात का रखा थैला जीटी रोड पर गिर पड़ा। इसकी जानकारी उसे घर पहुंचने पर हुई। उसके बाद पुलिस द्वारा जानकारी होने पर गम खुशी  में बदल गया। एसपी ने दरोगा को इस सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें