फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: होमगार्ड जवान ने फंदा लगाकर जान दी, परिजन बोले- बीमारी से तंग था, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 31 Jan 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

तलाग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक होमगार्ड ने फांसी लगाकर आत्महत्या की ली। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, परिजनों ने बताया कि मृतक बीमारी से तंग था, इसलिए ऐसा कदम उठाया।  
विज्ञापन
दरवाजे पर बैठे होमगार्ड जवान साथी और लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम कोतवाली क्षेत्र में घर के कमरे में होमगार्ड जवान ने फंदा लगाकर जान दे दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बीमारी से तंग आकर होमगार्ड जवान के आत्महत्या करने की बात कही। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन

गदोरा गांव निवासी संतोष कुमार अग्निहोत्री (59) तालग्राम ग्रामीण कंपनी में होमगार्ड जवान के पद पर तैनात थे। वह वर्ष 1989 में होमगार्ड विभाग में भर्ती हुए थे। मौजूदा समय सदर कोतवाली में ड्यूटी में कार्यरत थे। पांच जनवरी से वह बीमार चल रहे थे।
सोमवार सुबह कमरे में मफलर का फंदा लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की बात कही। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आत्महत्या की सूचना पर विभाग के अधिकारी राजकुमार, मनीश द्विवेदी, दिलीप गौतम, सहायक कंपनी कमांडर चरन सिंह, प्लाटून कमांडर शेषनरायण तिवारी, मदनलाल और सुमित कुमार मौके पर पहुंचे। सभी से परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें