फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जल्द बदलेगी जिला और महिला अस्पताल की सूरत

Wed, 06 Mar 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जल्द ही जिला और महिला अस्पताल की सूरत बदली नजर आएगी। दोनों अस्पतालों में बिजली गुल होने की समस्या तो दूर होगी ही, साथ ही दो वार्डों का उच्चीकरण, अस्पतालों की सड़कों का निर्माण, गेट पर हाईमास्क लाइट और इमरजेंसी से जिला अस्पताल तक टिनशेड डाला जाएगा। यह सब काम विधायक निधि से कराए जाएंगे। सोलर प्लांट लगाने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


जिला और महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सीएमएस ने आठ कार्याें को कराने के लिए सदर विधायक एवं समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को प्रस्ताव बनाकर भेजा था, जिसकी लागत करीब 1.24 करोड़ रुपये बताई गई। समाज कल्याण मंत्री ने दिए गए आठों कार्याें के प्रस्ताव पर सहमति जताई थी, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। आठों कार्याें पर सहमति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था यूपी सिडको नामित कर दी गई।
संस्था ने जिला अस्पताल में 50 केवीए और महिला अस्पताल में 60 केवीए का सोलर प्लांट, अस्पताल के मुख्य गेट पर हाईमास्क लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया। दो वार्ड सर्जिकल और मेडिसिन विभाग का उच्चीकरण होगा। इसके बाद इमरजेंसी से जिला अस्पताल तक टिनशेड का कार्य किया जाएगा। फिर जिला अस्पताल से महिला अस्पताल तक और उसके चारों ओर सड़क निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
अस्पताल के बाहर की परिधि में बनेगा उपवन
जिला अस्पताल के बाहर परिधि का सुंदरीकरण कराते हुए उपवन बनेगा, जिसमें पौधे लगाए जाएंगे और टिनशेड डालकर बेंच बनाई जाएंगी, जहां पर मरीज व तीमारदार आराम से बैठ सकेंगे।

इनसेट
सोलर प्लांट और हाईमास्क लाइट का काम हुआ शुरू
जिला और महिला अस्पताल में विधायक निधि से आठ प्रस्तावों पर काम होने हैं, जिसमें सोलर प्लांट और हाईमास्क लाइट का काम शुरू हो गया है, जल्द ही अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। -डॉ. शक्ति बसु, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें