फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ई-इनवॉयसिंग व्यवस्था एवं कर प्रणाली हुई पारदर्शी व सरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। राज्य कर भवन में मंगलवार को व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त राज्य कर मोहम्मद नाजिम ने जीएसटी 2.0 सुधारों और ई-इनवॉयसिंग व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की जानकारी दी। कार्यक्रम में जीएसटी पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने और समाधान योजना जैसे विषयों पर बात हुई। सहायक आयुक्त मनीष कुमार राय ने पंजीकरण में स्वयं का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी उपयोग करने की सलाह दी। सहायक आयुक्त विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की जानकारी दी। अतर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने इत्र पर जीएसटी दर 18 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी करने का सुझाव दिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राज शर्मा ने मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा राशि 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने की मांग की। उन्होंने व्यापारियों के लिए आयुष्मान कार्ड सुविधा भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें