फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: गर्भवती महिलाओं की जांच का खर्च उठाएगा महकमा

Tue, 21 Feb 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की जांच का खर्च अब सरकार उठाएगी। इसके लिए शासन की ओर से ई-बाउचर योजना जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में शुरू करने की तैयारी चल रही है। योजना के तहत जिन केंद्रों में जांच की सुविधा नहीं है। उस क्षेत्र की महिलाएं निजी जांच केंद्र में मुफ्त जांच करवा सकेंगी। भुगतान स्वास्थ्य विभाग करेगा।
विज्ञापन

जनपद के अधिकांश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मरीजों को अल्ट्रासाउंड, खून व अन्य जांचों के लिए निजी पैथोलॉजी में रुपये खर्च कर जांच करवानी पड़ती है। इस समस्या को देखते हुए शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के लिए ई-वाउचर योजना शुरू करने की तैयारी चल रही है। जिसके तहत महिलाएं जांच केंद्र से अल्ट्रासाउंड व अन्य जांचें निशुल्क करवा सकेंगी। जांच का पैसा शासन निजी पैथोलॉजी को देगा।

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत जल्द ही जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ये सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अभी छिबरामऊ सीएससी में चालू है । उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड से लेकर अन्य सभी प्रकार की जांचों के लिए केंद्र में पंजीकरण करा कर निजी लैब में जांच करा सकेंगे। जिसका भुगतान विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें