फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन में चोट लगने से हुई थी बकरी चराने गए वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में बकरी चराने गए वृद्ध की विवाद के दौरान गर्दन में चोट लगने से मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सकरावा चौकी के लालपुर गांव निवासी वृद्ध मानसिंह (60) शनिवार को गांव के बाहर खेतों में बकरियां चराने ले गए थे। उनके साथ गांव के हरिश्चंद्र (70) व अन्य कई ग्रामीण भी बकरियां चरा रहे थे। तभी हरिश्चंद्र ने मानसिंह की बकरी को डंडा मार दिया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान चोट लगने से मान सिंह की मौके पर मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हरिश्चंद्र पर डंडा मारकर मान सिंह की हत्या करने के आरोप लगाया था। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
पुलिस ने पुत्र राकेश की तहरीर पर हरिश्चंद्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें