फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में विवाहिता का मिला था शव, पति समेत छह पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। घर में मिले विवाहिता के शव के मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के कूलापुर गांव निवासी रामविलास ने 25 फरवरी 2020 को बेटी अर्चना की शादी रामबक्सपुर्वा (मियांगंज) में रहने वाले राहुल कुमार से की थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 10 हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पति राहुल और परिवार के लोग अर्चना का उत्पीड़न करने लगे। राम विलास ने सोमवार को सदर कोतवाली में राहुल, मुन्नी देवी, धीरज, नीरज, ननदोई जितेंद्र और ननद सुषमा के खिलाफ अर्चना की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने शनिवार को अर्चना की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से भाग गए।
सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि अर्चना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बीमारी से मरने की बात बताई गई। इसके बाद भी मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें