फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: निर्माणाधीन मकान के बाहर मिला मजूदर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव भूडपुर्वा निवासी मान सिंह (70) मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। सदर कोतवाली के मोहल्ला कृष्णानगर सरायमीरा में डॉक्टर एके जाटव के मकान का निर्माण हो रहा है। ठेकेदार रामसेवक की देखरेख में काम चल रहा था। रविवार को मान सिंह काम करने के बाद खाना खाकर ऊपर सोने चला गया। वह शराब पीने का आदी था। सोमवार की सुबह मान सिंह का शव निर्माणाधीन मकान के बाहर मिला। साथी मजदूरों ने ठेकेदार को सूचना दी। ठेकेदार रामसेवक मौके पर पहुंचे और परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने माैके पर छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वृद्ध मजदूर की निर्माणाधीन मकान से गिरने से मौत हो गई। वह शराब पीने का आदी था। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर देने पर जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें