तालग्राम। चालक को झपकी आने के कारण बुधवार की देर रात गुवाहाटी से पंजाब जा रहे कंटेनर साइड रेलिंग से टकरा कर तालग्राम रनवा गांव के पास एक्सप्रेस के नीचे पलट गया। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया। हरियाणा जिला नूंह थाना रोजका के बड़का गांव निवासी हसन मोहम्मद (35) गुवाहाटी से पंजाब जीरकपुर ग्रोसरी का सामना लेकर जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम रनवा गांव के पास रात 11 बजे चालक को झपकी आने के कारण कंटेनर अनियंत्रित होकर बाई तरफ साइड रेलिंग को तोड़ते हुए आरओडब्लू एरिया में जाकर पलट गया। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया एटलस गश्ती दल पीआरवी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। चालक को मौके पर इलाज दिया गया। ट्रांसपोर्ट कंपनी को जानकारी दे दी गई है। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दूसरा ट्रक आने पर कंटेनर को अनलोड कर हटवाया जाएगा।